राष्ट्रीयराजनीति

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में 60 सीटों पर मतदान जारी, सीएम माणिक साहा ने अगरतला में डाला वोट

त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुखता बंदोबस्त कर रखे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान होना शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक होगा।

चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, आइपीएफटी गठबंधन, माकपा, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया।

राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भाजपा के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ रही हैं। माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के सभी नागरिकों से मतदान करने का आग्रह किया है। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है और यह शाम चार बजे तक चलेगा।

सत्तारूढ़ भाजपा ने 2018 के पिछले चुनाव में 36 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 43.59 फीसदी वोट पाकर सरकार बनाई थी। वहीं सीपीआई (एम) ने 42.22 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 16 सीटें जीतीं थी तो आईपीएफटी ने आठ सीटें जीतीं और कांग्रेस खाता तक नहीं खोल सकी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button