राष्ट्रीयराजनीति

आज से तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जनसभा को करेंगे संबोधित

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। नड्डा 21 फरवरी तक कर्नाटक में ही रहेंगे। बता दें कि कर्नाटक में अप्रैल-मई 2023 में चुनाव होने की संभावना है। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आकलन के लिए कर्नाटक पहुंच रहे हैं।

उडुपी और बेलूर में जनसभा को संबोधित करेंगे नड्डा

भाजपा के अनुसार, नड्डा उडुपी और बेलूर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह एक कार्यक्रम के लिए मंगलुरु जाएंगे और चिक्कमंगलुरु में बाइक रैली में भी भाग लेंगे। नड्डा इस दौरान श्रृंगेरी मठ भी जाएंगे। बता दें कि सबसे पवित्र और सबसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थानों में से एक श्रृंगेरी मठ आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों में से एक है। भाजपा प्रमुख का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पर आरोप लगाया है कि वह श्रृंगेरी मठ को बांटने वाले ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखते हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच जेडीएस और भाजपा के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

बहुमत से दूर रहने के बावजूद बनाई सरकार

भाजपा अध्यक्ष हासन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आकलन के लिए नड्डा राज्य में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे। मालूम हों कि कर्नाटक दक्षिण भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा की सरकार है। पिछले विधानसभा चुनावों में बहुमत से दूर रहने के बावजूद पार्टी ने जेडीएस और कांग्रेस के कई विधायकों के पाला बदल से पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई। बाद में पार्टी ने येदियुरप्पा को हटाकर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया। पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत से जीतकर कर्नाटक में अपनी पकड़ पुख्ता करना चाहती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button