महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ लैंडस्लाइड में 120 अब भी लापता

महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को कई प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायगढ़ में भूस्खलन के बाद राहत तथा बचाव कार्य जारी है। यहां गुरुवार को भूस्खलन के कारण पूरा गांव जमींदोज हो गया था। 28 मकान ध्वस्त हो गए थे, जिनमें 228 लोग रह रहे थे। अब तक 16 शव बरामद हुए हैं। कुछ लोगों को बचाया गया है। 120 लोग अब भी लापता हैं। इसी तरह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी कहीं-कहीं भारी बारिश जारी है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार को हुए भूस्खलन में 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। खोज एवं बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ के 5बीएन के निरीक्षक राहुल कुमार रघुवंश ने शुक्रवार सुबह बताया, ‘कल, जब हमें सूचना मिली तो हमारी चार टीमें मौके पर पहुंचीं और खोज तथा बचाव अभियान शुरू किया। हमारी टीम प्रशिक्षित है। हमारे पास उपकरण हैं। खोजी कुत्ते में भी हैं। यह एक लंबा अभियान रहेगा, लेकिन हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं।’