छत्तीसगढ़

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की नैक ग्रेड में आई गिरावट, जानें अब क्या है ग्रेडिंग

Raipur News पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) की ओर से नई ग्रेडिंग तय कर दी गई है। विश्वविद्यालय को मिली नई ग्रेडिंग के अनुसार गिरावट आई है। पहले विश्वविद्यालय के पास ए प्लस ग्रेड था, जो अब बी प्लस प्लस हो गई है। छह साल बाद पिछले महीने 20 जुलाई को नैक टीम विश्वविद्यालय का मूल्यांकन किया था। रविशंकर विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग गिरने के बाद राजधानी रायपुर में उच्च शिक्षा के किसी भी संस्थान के पास नैक की टाप ग्रेड नहीं है। अधिकांश संस्थानों के पास बी और सी ग्रेड है। पिछले बार वर्ष 2016 में रविशंकर विश्वविद्यालय का नैक टीम ने मूल्यांकन किया था। तब 3.02 सीजीपीए के साथ ए ग्रेड मिला था। इस बार बी प्लस प्लस ग्रेड आया है, यानी इस बार सीजीपीए 2.76 से 3.00 के बीच है।

नैक टीम को कोर्डिनेट कर रहीं पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डा. आरती परगनिहा ने बताया कि नैक टीम के मूल्यांकन के लिए साथ क्राइटेरिया तय है। इसमें करिकुलम डेवलपमेंट, स्टूडेंट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, लीडरशिप एडमिनिस्ट्रेटिव, बेस्ट प्रैक्टिस जैसे क्राइटेरिया में मूल्यांकन होता है। 115 पाइंट में पूरा असेसमेंट किया गया है। अभी इसका अध्ययन नहीं हुआ है, इस कारण से बता पाना संभव नहीं है कि किसमें विश्वविद्यालय को कम अंक मिले है। किसमें ज्यादा काम करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा से जुड़े नौ राजकीय विश्वविद्यालय है। इनमें पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय बिलासपुर के पास ए प्लस ग्रेड है। इसके अलावा इंदिर गांधी कला संगीत विश्वविद्यालय के पास ए ग्रेड है।

30 प्रतिशत मूल्यांकन होता है आफलाइन

डा. आरती परगनिहा ने बताया कि नैक की टीम ओवरआल मूल्यांकन में 70 प्रतिशत मूल्यांकन आनलाइन कर लेती है। सिर्फ 30 प्रतिशत मूल्यांकन विश्वविद्यालय में विजिट करके करती है। नैक टीम के विजिट के दौरान बहुत अच्छा रिस्पांस था। टीम के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्टिविटी, स्टूडेंट्स को मिलने वाली सुविधाओं की तारीफ किए थे। उनके तरफ से किए गए मूल्यांकन का अभी विश्लेषण नहीं किया गया है।

नैक में ए प्लस प्लस सबसे अच्छी ग्रेड

नैक ने संस्थानों के मूल्यांकन के लिए कुछ मापदंड तय किए हैं। इसके अनुसार उन्हें ग्रेड दिया जाता है। सबसे टाप ग्रेड ए प्लस प्लस है। कम्यूलेटिव ग्रेड पाइंट एवरेज (सीजीपीए) के अनुसार ग्रेड दिए जाते हैं। जैसे 3.51- 4.00 सीजीपीए ए प्लस प्लस ग्रेड है। 3.26 से 3.50 के लिए ए प्लस ग्रेड।2.76 से 3.00 बी प्लस प्लस। 2.51-2.75 बी प्लस। 2.01-2.50 बी ग्रेड।1.51-2.00 के लिए ग्रेड सी निर्धारित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button