ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

अच्छी चीजों की 40 गुना अधिक चर्चा: भागवत

मुंबई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि देश में हो रही अच्छी चीजों की बुरी चीजों के मुकाबले कम से कम 40 गुना अधिक चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और सरकार में जिम्मेदार लोगों के काम के कारण आज देश का उत्कर्ष हो रहा है.

भागवत उत्तरी मुंबई के कांदिवली उपनगर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे. यहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे.

भागवत ने कहा कि कई बार नकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती है लेकिन जब हम देशभर में जाकर देखते हैं तो पता चलता है कि भारत में जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उस पर बुरी चीजों के मुकाबले 40 गुना अधिक बात हो रही है. भागवत ने कहा कि लोगों में भारत को गौरव हासिल करते देखने की इच्छा 40 साल पहले की तुलना में आज अधिक प्रबल है.

What's your reaction?

Related Posts