राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उनके मुताबिक, मंत्रालय वीर बाल दिवस पर भारतीय बच्चों की क्षमताओं और उपलब्धियों को बताने वाली देशव्यापी गतिविधियों का आयोजन करेगा.
राष्ट्रपति मुर्मु इस साल 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बच्चों को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजेंगी. जानकारी के मुताबिक, जिन 17 बच्चों को पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं.