ब्रेकिंग खबरें

तकनीकी

WhatsApp में आने वाला है खास फीचर! AI की मदद से बना सकेंगे आप अब अपनी प्रोफाइल फोटो

वॉट्सऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इमेज बनाने का टूल लाने वाला है. WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप पहले ही AI से बने स्टिकर्स टेस्ट कर चुका है और अब वो एक ऐसे फीचर को टेस्ट कर रहा है जिससे यूजर्स खुद की प्रोफाइल फोटो AI की मदद से बना सकेंगे.

अभी चुने हुए यूजर्स के पास है इस फीचर का एक्सेस

रिपोर्ट में बताया गया है कि एंड्रॉयड के लिए चुने हुए यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में यूजर्स को टेक्स्ट बताकर प्रोफाइल पिक्चर बनाने का ऑप्शन दिया गया है. प्रोफाइल पिक्चर एडिट या बदलने के ऑप्शन में ही अब एक नया ऑप्शन “Describe an Image” (टेक्स्ट से इमेज बनाएं) भी दिया गया है. यूजर जो टेक्स्ट लिखेंगे, उसी के आधार पर AI मॉडल एक खास प्रोफाइल फोटो बनाकर देगा.

ये नया फीचर वॉट्सऐप को और ज्यादा प्राइवेट बनाने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है. गौर करें तो हाल ही में कंपनी ने एक और फीचर लाई थी, जिसकी वजह से किसी की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता. रिपोर्ट के मुताबिक AI से बनी प्रोफाइल पिक्चर लगाने से यूजर्स की असली तस्वीरों का गलत इस्तेमाल या बिना अनुमति शेयर किए जाने का खतरा कम हो जाएगा.

जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है ये फीचर

ध्यान दें कि ये फीचर अभी बन रहा है और हो सकता है कि कुछ ही समय में कुछ जगहों पर शुरू हो जाए. बता दें कि वॉट्सऐप पर AI से बने स्टिकर्स अभी भारत में शुरू नहीं किए गए हैं. गौर करें कि ये वो फीचर है जिसकी मदद से यूजर्स वॉट्सऐप पर खुद के स्टिकर्स बना सकते हैं.

WABetaInfo नाम की वेबसाइट ने बताया है कि वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर को टेस्ट कर रहा है जिसकी मदद से यूजर्स एक बार में सारे अनपढ़े चैट्स को हटा सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग में एक नया ऑप्शन ‘clear unread when app opens’ मिलेगा. इस ऑप्शन को चुनने पर यूजर जब भी ऐप खोलेंगे, उनके सारे अनपढ़े मेसेजेस अपने आप हट जाएंगे. ये फीचर ऐप के दूसरे बीटा वर्जन में देखा गया था लेकिन अभी एक्टिव नहीं है.

What's your reaction?

Related Posts