ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

अखिलेश यादव ने किया ऐलान, लोकसभा चुनाव में यूपी से होगी भाजपा की विदाई

औंछा/मैनपुरी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को विदाई का रास्ता दिखाने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को हर घर नल की जगह हर घर रोजगार की दरकार है. भाजपा सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई की गारंटी देकर जनता के साथ धोखा किया है. लोकसभा चुनाव में सहयोगियों के साथ गठबंधन कर सपा बेहतर प्रदर्शन करेगी.

अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सड़कों पर बेसहारा गोवंश, महंगाई और बेरोजगारी की गारंटी दी है. इस सरकार में प्रशासन की निरंकुशता से आमजन परेशान है. भाजपा सरकार वापस आई तो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों से वंचित करने की उन्होंने आशंका जताई.

में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक सीटें जीतने वाली भाजपा का 2024 में इसी राज्य से सफाया होगा. केंद्र की सत्ता में भागीदारी मिलने पर युवाओं को रोजगार देने के साथ ही अग्निवीर योजना को खत्म करने का उन्होंने भरोसा दिया.

What's your reaction?

Related Posts