ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

दुनियाभर में धमाल मचा रही आर्यन खान की वेब सीरीज, नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में हुई एंट्री

आर्यन खान की वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” रिलीज के तुरंत बाद ही दर्शकों के बीच छा गई है। यह शो न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में नेटफ्लिक्स के ग्लोबल चार्ट पर भी चर्चा में है।

सीरीज ने नेटफ्लिक्स के नॉन-इंग्लिश टॉप 10 शोज की सूची में चौथा नंबर हासिल किया है। 18 सितंबर को रिलीज हुई इस सीरीज को पहले हफ्ते में ही 2.8 मिलियन व्यूज मिले।

टॉप 10 में आर्यन खान की सीरीज की स्थिति

  • 1 नंबर: कोरियन फंतासी रोमांटिक सीरीज “बॉन एपेटिट, योर मेजेस्टी” – 6.5 मिलियन व्यूज
  • 2 नंबर: स्पेनिश थ्रिलर “बिलियनेयर्स बंकर” – 3.7 मिलियन व्यूज
  • 3 नंबर: “द डेड गर्ल्स” – 3.1 मिलियन व्यूज
  • 4 नंबर: “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” – 2.8 मिलियन व्यूज
  • 5-10 नंबर: यू एंड एवरीथिंग एल्स, द फ्रैग्रेंट फ्लावर ब्लूम्स विद डिग्निटी, टू ग्रेव्स, मैलेडिक्शन, दंडदान सीजव 2, लव इज ब्लाइंड

सीरीज की खासियत

“द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” में कई बड़े सितारे कैमियो में नजर आए हैं, जिनमें राघव जुयाल, लक्ष्य लालवानी, आन्या सिंह, बॉबी देओल, मनोज पाहवा और मोना सिंह शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज की सफलता दर्शाती है कि आर्यन खान का डिजिटल डेब्यू दर्शकों के बीच कितनी जल्दी लोकप्रिय हो गया है।

What's your reaction?

Related Posts