ब्रेकिंग खबरें

दुर्ग संभाग

टाउनशिप में हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलना शुरू

भिलाई : छत्तीसगढ़ के बजट में मुयमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में रहने वाले लोगों को हाफ बिजली बिल योजना का तोहफा देने की घोषणा किए थे. इसका लाभ सितंबर 2023 से मिलने लगा है.

कर्मियों को पूर्व में किए गए भुगतान को लौटाया जा रहा है. इस योजना का लाभ टाउनशिप के 27,000 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी. टाउनशिप के लोगों में हाफ बिजली बिल योजना की सौगात मिलने से टाउनशिप के लोगों में हर्ष है. लोगों ने इसके लिए प्रदेश के मुयमंत्री का आभार जताया.

लीजधारियों का किया जाएगा एडस्ट : बीएसपी प्रबंधन ने बताया कि टाउनशिपवासियों को हॉफ बिजली बिल का लाभ सितंबर 2023 से सभी उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गया है.

पूर्व में बीएसपी कर्मियों से बिजली बिल की पूरी राशि ली गई थी. उसे अब लौटाया जा रहा है. सितंबर 2023 से मार्च 2024 तक की राशि लौटा रहे हैं. वहीं लाइसेंसधारी को पूर्व में किए गए भुगतान को बिल में एडजस्ट किया जाएगा.

What's your reaction?

Related Posts