ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

कैट ने डीसीपी से की मुलाकात, व्यापारियों की सुरक्षा और बेहतर समन्वय पर हुई चर्चा

रायपुर। व्यापारियों की सुरक्षा और शहर में बेहतर व्यापारिक माहौल को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नवीन दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने कहा कि सुरक्षित व्यापारिक वातावरण आर्थिक गतिविधियों की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कैट हमेशा व्यापारियों और प्रशासन के बीच संवाद और सहयोग का सेतु बनकर काम करता रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संगठन प्रशासन के साथ मिलकर हरसंभव सहयोग करेगा।

पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कहा कि रायपुर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। व्यापारिक समुदाय से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान और बेहतर समन्वय पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारिक संगठनों के बीच नियमित संवाद से अपराध नियंत्रण के साथ सुरक्षित व्यापारिक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

बैठक में कैट छत्तीसगढ़ के चेयरमैन जितेंद्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन सुरिन्दर सिंह एवं जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निलेश मुंदड़ा, रतनदीप सिंह और सर्वेश दौलतानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने व्यापारियों की सुरक्षा और शहर में बेहतर व्यापारिक वातावरण के लिए लगातार समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई।

What's your reaction?

Related Posts