ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

CG ED RAID BREAKING : छत्तीसगढ़ में ईडी का बड़ा एक्शन, रायपुर और बिलासपुर में बड़े बिल्डर के यहां रेड


रायपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीम ने रायपुर और बिलासपुर में एक साथ दबिश दी है। इस दौरान रियल एस्टेट और कारोबारी जगत से जुड़े कई नामी ग्रुप्स के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

रायपुर में रहेजा ग्रुप पर छापा

रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और दफ्तर पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही अधिकारी दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी फाइलों को खंगाल रहे हैं।

बिलासपुर में सुल्तानिया और मीनाक्षी सेल्स पर रेड

वहीं, बिलासपुर में भी ईडी की टीम ने मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम ने क्रांति नगर स्थित घर में तलाशी शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

सूत्रों के मुताबिक, रियल एस्टेट और कारोबारी लेन-देन में हुई संभावित अनियमितताओं और फंडिंग की जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ महीनों से ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। इससे पहले भी राज्य के कई नेताओं, अफसरों और कारोबारियों पर रेड की जा चुकी है।

What's your reaction?

Related Posts