ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बाइक सवार की सड़क किनारे पेड़ से टकराने से हुई मौत

डोंगरगढ़. मोहारा चौकी के अंतर्गत आने वाले रुवातला गांव में बीती रात खैरबना से लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई. चौकी से मिली जानकारी अनुसार बहुरित गोड़ पिता रतिराम गोड़ आयु 35 वर्ष निवासी गातापार थाना लालबाग राजनांदगाव मोहारा के पास खैरबना ग्राम में एक सगाई समारोह में सम्मिलित होकर देर रात घर वापस जा रहा था. आशंका है कि सड़क पर अंधेरा होने के कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई होगी.

जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुछ लोगों के द्वारा इस घटना को देखे जाने के बाद तुरंत 112 में कॉल कर चौकी को सूचना दी गई. चौकी प्रभारी नें बताया कि उक्त युवक की इस घटना में मृत्यु मौके पर ही हो गई. मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए डोंगरगढ़ अस्पताल रवाना किया गया.

What's your reaction?

Related Posts