ब्रेकिंग खबरें

अपराधछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: पत्नी की हत्या कर पति ने लगा ली फांसी

Bilaspur News: कोटा क्षेत्र में एक दिलदहला देने वाली घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की टंगिया मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद फांसी के फंदे में झूलकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि, आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. बीती रात चरित्र संदेह व दवाई के नाम पर दोनों के बीच विवाद हो रहा था, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

कोटा थाना क्षेत्र में मोहनभाठा के सतनामीपारा का रहने वाला कोमल बघेल पिता सुखरु (53) रोजी-मजदूरी करता था. वह अपनी पत्नी तीतरीबाई बघेल (52) और बच्चों के साथ रहता था. उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि, घटना के दिन रात कोमल बघेल पहुंचा और पत्नी से चरित्र संदेह को लेकर विवाद करने लगा. इस बीच कोमल ने तीतरीबाई पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. कुछ देर बाद कोमल ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी लेकर कर ली.

What's your reaction?

Related Posts