जयपुर. राजस्थान कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कायाकल्प योजना के तहत 20 सरकारी कॉलेजों को अपने भवनों और प्रवेश कक्षों के सामने के हिस्से को नारंगी (ऑरेंज) रंग से रंगने का निर्देश दिया है जिससे शिक्षा संस्थानों के परिवेश में सकारात्मकता आएगी। वहीं, विपक्षी कांग्रेस ने राज्य सरकार के इस कदम पर उसे घेरा है।
‘कायाकल्प’ योजना देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सफाई, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक राष्ट्रीय पहल है। कॉलेज शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (योजना) विजेंद्र कुमार शर्मा ने इस बारे में एक आदेश पिछले महीने जारी किया था। इसके तहत कॉलेजों के भवन के सामने के भाग और प्रवेश हॉल का रंग ‘व्हाइट गोल्ड’ और ‘ऑरेंज क्राउन’ किया जाएगा। इस पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह कॉलेजों में शिक्षा का ‘राजनीतिकरण’ करने का प्रयास है। उन्होंने कहा,‘भाजपा सरकार लोगों से किए गए चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है।
- सुनील शेट्टी को सता रहा ‘बॉर्डर’ का पछतावा
- सावधान! बिना डॉक्टर की सलाह के कोलेस्ट्रॉल घटाना पड़ सकता है भारी, नपुंसकता और बांझपन का बढ़ रहा है खतरा
- रवि उप्पल समेत आठ की 21.45 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच
- कमल आकार का लोगो और वेबसाइट लॉन्च भारत ने संभाली Brics 2026 की कमान
- Blinkit: 10 मिनट डिलीवरी पर लगा ब्रेक



















