ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

गडकरी का दावा, पार्टी अकेले 370 सीटें जीतेगी

नागपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 370 सीट जीतने के लक्ष्य को लेकर रविवार को पूरा भरोसा जताया है. उनका कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की मौजूदा 288 सीट में अतिरिक्त सीट दक्षिण भारत से जुड़ेंगी.


नागपुर स्थित अपने आवास पर एक साक्षात्कार में भाजपा के 370 और एनडीए के 400 से अधिक सीट जीतने के गणित के बारे में पूछने पर गडकरी ने कहा, राज्यवार विश्लेषण करने की जरूरत नहीं है.


इस बार हम दक्षिण भारत में सफलता हासिल करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने पिछले 10 वर्षों में दक्षिण और पूर्वोत्तर (भारत) में जो काम किया है, उसी का परिणाम हमें मिलना शुरू हो गया है.

What's your reaction?

Related Posts