ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबरट्रेंडिंग

पशु प्रेमियों के लिए अच्छी खबर पालतू जानवरों के भी ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक होंगे

रेल मंत्रालय ने ट्रेन के एसी-1 श्रेणी में कुत्ते-बिल्ली की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इससे रेल यात्री को अपने पालतु पशुओं को ट्रेन में ले जाने में सहूलियत होगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कुत्ते-बिल्ली की टिकट बुकिंग का अधिकार टीटीई को देने पर विचार किया जा रहा है.

वजन और दूरी के हिसाब से लगेगा किराया

भारतीय रेलवे के मुताबिक, पालतू जानवरों जैसे कुत्‍ता और बिल्‍ली को ट्रेन की फर्स्‍ट एसी में ले जाने के लिए वजन और दूरी के हिसाब से किराया तय कर दिया गया है. हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि यात्रा करने वाले व्‍यक्ति का टिकट कंफर्म हो, तभी वह ट्रेन से अपने पालतू कुत्‍तों और बिल्लियों को ले जा सकते हैं.

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में यात्री को अपने पशु को ट्रेन में ले जाने के लिए प्लेटफॉर्म के पार्सल बुकिंग काउंटर पर टिकट बुक करानी होती है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. इसे ध्यान में रखकर कुत्ते-बिल्ली की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. बोर्ड ने क्रिस से सॉफ्टवेयर में बदलाव करने के लिए कहा है. जिससे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पशुओं के ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा को शुरू किया जा सके.

What's your reaction?

Related Posts