ब्रेकिंग खबरें

अपराध

पाक में हिंदू लड़की का अपहरण कर गैंगरेप फिर मर्डर

कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र में गिड़गिड़ाने वाले पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति काफी भयावह होती जा रही है. चोलिस्तान रेगिस्तान के कासिम वाला बंगला में एक हिंदू लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि लड़की का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और रिपोर्ट आनी बाकी है. लड़की के पिता ने कहा कि जब वह आधी रात को रेगिस्तान में शौच के लिए गई थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया.

गुरुवार को उसका शव भुट्टा नहर के पास पड़ा मिला. पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन, बलात्कार और जबरन विवाह हाल ही में पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा कर दिया है. देश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के कारण पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभावपूर्ण नीतियों की निंदा की जा रही है. 2023 के पहले दो महीनों में पाकिस्तान में क्षेत्रीय समाचार चैनलों पर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के कम से कम 42 मामले उजागर किए गए. इनमें अपहरण, सामूहिक बलात्कार, जबरन धर्म परिवर्तन और मॉब लिंचिंग की घटनाएं शामिल हैं. जनवरी महीने में स्थानीय मीडिया में अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के छह मामले सामने आए जबकि फरवरी में ऐसे पांच मामले सामने आए थे. कम से कम नौ ऐसे मामलों का उल्लेख है.

What's your reaction?

Related Posts