ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभाग

रायपुर में बजाज फायनेंस का एजेंट बनकर महिला से 72 हजार से ज्यादा ठगे

रायपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हो गई. पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. आरोपी ने खुद को बजाज फायनेंस का एजेंट बताकर महिला को ठगा था. पुलिस के मुताबिक एक महिला वकील ने बजाज फायनेंस से 1 लाख से अधिक का पर्सनल लोन लिया था. इसके एवज में उनके बैंक से हर माह कुछ राशि कट जाती थी.

शेष राशि एकमुश्त देने पर ब्याज नहीं लगने का लालचइस बीच एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया और बताया कि वह बजाज फायनेंस का एजेंट है. अगर लोन की बची हुई राशि एक साथ जमा कर देंगी, तो उन्हें ब्याज नहीं देना पड़ेगा. महिला उसकी बातों में आ गई. इसके बाद लोन की बची हुई राशि 14 हजार 460 रुपए अलग-अलग किस्तों में आरोपी के बताए हुए नंबर पर फोन पे कर दिया. इसके बाद आरोपी ने कहा कि पूरी राशि अलग-अलग दे दिया है.

इस कारण बैंक इसे स्वीकार नहीं करेगा. यह राशि आपको वापस कर दी जाएगी. अभी पूरी राशि एक साथ जमा कर दीजिए. महिला ने फिर उतनी राशि जमा कर दिया. इस तरह आरोपी ने महिला से कुल 72 हजार 300 रुपए जमा करवा लिए. पुरानी राशि भी वापस नहीं किया. ऑनलाइन ठगी का एहसास होने पर महिला ने थाने में शिकायत की. पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.

What's your reaction?

Related Posts