ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

‘मोआना 2’ के ट्रेलर को एक दिन में 178 मिलियन व्यूज

रोमांच से भरपूर ट्रेलर में फिल्म के मुख्य किरदार को समुद्री दैत्यों से सामना करते हुए दिखाया है. साथ ही, इस यात्रा में उसकी मुलाकात खोई हुई सभ्यता के लोगों से भी होती है. मोआना को अपने रास्ते खोजने वाले पूर्वजों से एक अप्रत्याशित कॉल प्राप्त होती है. इसके बाद, मोआना को एक साहसिक कार्य के लिए ओशिनिया के सुदूर समुद्र और खतरनाक, लंबे समय से खोए हुए पानी की यात्रा करनी होगी. जिसका उसने पहले कभी सामना नहीं किया है. औली क्रावल्हो और ड्वेन जॉनसन मोआना और देवता माउई के रूप में लौटे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है.

‘मोआना 2’ के ट्रेलर को 24 घंटों में 178 मिलियन बार देखा गया, किसी एनिमेटेड फिल्म के लिए यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है. मूवी के ट्रेलर व्यूज का रेकॉर्ड पिक्सर के ‘इनसाइड आउट 2’ के ट्रेलर को भी पीछे छोड़ने में सफल रहा है. ‘इनसाइड आउट 2’ के ट्रेलर को 24 घंटे में 157 मिलियन बार देखा गया था. वहीं, 2019 के ‘फ्रोजन-2’ ट्रेलर को 116 मिलियन व्यूज मिले थे.

What's your reaction?

Related Posts