ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले तीन दिनों तक इसका असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। बारिश के चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं लगातार हो रही वर्षा से नदी-नालों और जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

इन जिलों मे भारी बारिश के आसार

आज छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. रायपुर शहर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और बेमेतरा में गरज-चमक के साथ 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर सहित कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश हो सकती है.

पूरे प्रदेश में बारिश का दौर

30 जुलाई को ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

कहीं राहत, कहीं फिर तेज बारिश

31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में बारिश जारी रहने के आसार हैं. कुछ इलाकों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन उत्तर और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा.

What's your reaction?

Related Posts