ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

स्कोडा को 11 हजार करोड़ की धोखाधड़ी पर नोटिस

जर्मनी की वाहन कंपनी फॉक्सवैगन को भारत सरकार ने कारों के आयात में सीमा शुल्क की धोखाधड़ी करने पर 11,000 करोड़ (लगभग 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर) का नोटिस जारी किया है.

इस समूह का नेतृत्व इस समय भारत में स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया कर रही है. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में कथित सीमा शुल्क धोखाधड़ी पर कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है.

जर्मनी की इस वाहन कंपनी को अधिकारियों ने पूरी तरह से ‘नॉक डाउन’ इकाइयों के रूप में कारों के आयात पर लगभग 11,000 करोड़ रुपये के कथित सीमा शुल्क धोखाधड़ी के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है.

पूरी तरह से नॉक डाउन इकाइयों का मतलब है कि ये कार अलग-अलग पुर्जों के रूप में भेजी गईं और भारत में इन्हें असेंबल किया जाता है.

कंपनी ने एक बयान में कहा, हम नोटिस का विश्लेषण कर रहे हैं और अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं. नोटिस के बारे में विस्तार से न बताते हुए कंपनी ने कहा कि वह सभी वैश्विक तथा स्थानीय कानूनों का पूरी तरह से पालन करती है. माना जा रहा है कि कथित सीमा शुल्क धोखाधड़ी केवल उन कारों पर लागू होती है, जिन्हें सीकेडी रूट के तहत लाया जाता है.

What's your reaction?

Related Posts