ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयअपराध

मायके वालों ने चिता से निकाल ली बेटी की लाश

अलीगढ़. कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दामाद और उसके परिवार के लोगों ने नवविवाहित महिला की गला घोटकर हत्या कर दी और मायके वालों को बिना बताए ही शमशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगे. जैसी ही यह खबर मायके वालों तक पहुंची तो वह श्मशान घाट पहुंच गए. इन्हें देख दामाद और उसके परिवार के लोग भाग गए. मायके पक्ष के लोगों ने जलती चिता के अंदर से मृतक बेटी की लाश बाहर निकाली, तब तक लाश लगभग आधी जल चुकी थी. मायकेवालों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

What's your reaction?

Related Posts