ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यराष्ट्रीय

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर फिर उठे सवाल, शिष्य की मौत के बाद युवती-बच्चा लापता

प्रेमानंद महाराज का वृंदावन स्थित आश्रम एक किशोर के लापता होने के मामले को लेकर चर्चा में है। 17 वर्षीय अनुज चौधरी के परिजन राधा केलि कुंज आश्रम के सामने धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों ने अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है और आरोप लगाया है कि आश्रम के शिष्यों की ओर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।

किशोर के लापता होने और परिजनों के धरने के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं और मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, किशोर के लापता होने के कारणों और आश्रम से जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले में संबंधित पक्षों और पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

विराट-अनुष्का के पहुंचने के बाद चर्चा में आए प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ वर्षों में देशभर में तेजी से चर्चित हुए। जनवरी 2023 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ उनके आश्रम पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया और मीडिया में प्रेमानंद महाराज को लेकर चर्चा काफी बढ़ी।

प्रेमानंद महाराज का हाईटेक तरीका सोशल मीडिया के दौर में उन्हें तेजी से प्रसिद्धि की ओर ले गया। रात में की जाने वाली उनकी पदयात्रा में लोग जुटने लगे। कई नामचीन शख्सियतों के आने से प्रसिद्धि और बढ़ने लगी। हालांकि पिछले कई महीने से रात में निकलने वाली उनकी पदयात्रा बंद है। इस बीच खबर है कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम के लिए नोएडा से आई एक युवती भी गायब है। उसके पिता उसे खोजते हुए यहां आये हैं। वहीं आश्रम के बाहर ढाबे पर कार्य करने वाली एक महिला का 10 साल का बच्चा भी गायब हो गया है।

काफी समय से नहीं आ रहा ताजा वीडियो

प्रेमानंद महाराज का काफी समय से उनके यूट्यूब चैनल पर सत्संग का वीडियो नहीं आ रहा है। कुछ समय पूर्व तक पुराने वीडियो दिखाए जा रहे थे लेकिन अब वह भी बंद हैं। जबकि इससे पहले उनके सत्संग के वीडियो लगातार आ रहे थे। उन्हें देखने वालों की संख्या भी बहुत थी।

क्या सब कुछ सही चल रहा है?

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सब कुछ सही चल रहा है या नहीं, इस बात को हवा तब लगी जब प्रेमानंद महाराज यमुना पार आश्रम बनवाने लगे और वहां चले गए। हालांकि इस पर कोई कुछ बोल नहीं रहा था लेकिन इसे लेकर चर्चा चल निकली थीं। जितने मुंह उतनी बातें लेकिन आश्रम की ओर से कुछ ऐसा नहीं कहा गया, जिससे ऐसा लगे कि कुछ सही नहीं चल रहा।

सत्रिया’ किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?

खेलें और Coins जीतें

रसिक की मौत ने खड़े किए सवाल

पिछले दिनों प्रेमानंद महाराज के शिष्य मूल रूप से जबलपुर निवासी दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज के समीप ही बने भवन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रहते हैं। इनमें से ही एक शिष्य चौथे माले से कूद पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पता लगा कि उसका प्राइवेट पार्ट कटा मिला।

प्रेमानंद के आश्रम आई युवती और आश्रम के बाहर से बच्चा गायब

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के लिए नोएडा से आयी एक युवती भी गायब है। उसके पिता उसे खोजते हुए यहां आये हैं। वहीं आश्रम के बाहर ढाबे पर कार्य करने वाली एक महिला का 10 वर्षीय बच्चा भी गायब हो गया है। जिस समय अनुज के परिजन धरना दे रहे थे, उसी समय नजफगढ़ की रहने वाली अनीता वहां पहुंची। अनीता ने अपने 10 वर्षीय बेटे वंश के गायब होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे के साथ आश्रम के बाहर स्थित एक ढाबे में खाना बनाने का काम करती है। छह दिन पहले वह किसी काम से गांव गई थीं और अपने बेटे को ढाबे पर छोड़ गई थीं। पहले भी वह बेटे को ढाबे पर ढाबा मालिक के पास छोड़ जाती थीं। इस बार जब लौटीं तो उसका बेटा गायब था।

उधर नोएडा के सेक्टर 56 के रहने वाले उमेश सिन्हा अपनी 38 साल की बेटी विभा को आश्रम के बाहर तलाशते नजर आए। उनका कहना था कि उनकी बेटी विभा 15 अगस्त को घर से संत प्रेमानंद आश्रम के लिए निकली थी। उनकी बेटी महाराज जी से दीक्षा लेना चाहती थी। लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं लग सका है। इसकी शिकायत नोएडा पुलिस में दर्ज करा दी थी। बेटी को खोजने वह यहां आये हैं लेकिन यहां उसका पता नहीं चल रहा है। पूरा परिवार विभा के न मिलने से परेशान है।

What's your reaction?

Related Posts