ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

उरकुरा स्टेशन पर रेलवे की ‘एम्बुश’ कार्रवाई: 177 बिना टिकट यात्री धराए, कुल 185 मामले दर्ज

रायपुर रेल मंडल की बड़ी कार्रवाई; सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक चला सघन जांच अभियान

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने आज उरकुरा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ एक बड़ी ‘एम्बुश’ (अचानक) टिकट चेकिंग कार्रवाई की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के दिशा-निर्देशों पर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चले इस अभियान ने बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा दिया।

जांच का लेखा-जोखा: 185 मामले आए सामने

सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में चली इस पांच घंटे की कार्रवाई में कुल 185 मामले दर्ज किए गए। जांच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक और टिकट चेकिंग स्टाफ सहित कुल 20 कर्मचारी शामिल थे।

पकड़े गए मामलों का विवरण:

  • बिना टिकट यात्री: 177
  • अनियमित टिकट: 01 मामला
  • धूम्रपान (रेल परिसर): 01 मामला
  • अत्यधिक लगेज: 01 मामला
  • आरपीएफ सुपुर्द: 05 यात्री (जुर्माना न भर पाने के कारण अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द)

स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

जैसे ही टिकट चेकिंग स्टाफ ने लोकल पैसेंजर ट्रेनों की जांच शुरू की, बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई यात्री स्टेशन पर इधर-उधर भागने लगे, जिन्हें वाणिज्य विभाग के सतर्क स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ा। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व वसूली के साथ-साथ यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना है।

रेल प्रशासन की अपील: ट्रैक पर न दौड़ें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से विनम्र अनुरोध किया है कि टिकट चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर घबराकर रेलवे ट्रैक की ओर न भागें। ऐसा करना जानलेवा हो सकता है और रेल परिचालन में भी बाधा डालता है। प्रशासन ने यात्रियों को आगाह किया है कि:

  • यात्रा से पहले वैध रेल टिकट और परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य लें।
  • सही कोच में बैठें और सुखद यात्रा सुनिश्चित करें।
  • रेल परिसर और गाड़ियों को साफ रखने में सहयोग करें।

What's your reaction?

Related Posts