Raipur News: रायपुर। राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस के उत्तर ज़ोन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च करने के साथ ही 80 व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न वैधानिक कार्रवाइयां की गईं। Raipur News
पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। Raipur News

अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप ने उत्तर ज़ोन के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। Raipur News
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस बल को क्षेत्र में नियमित गश्त, निगरानी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पैदल मार्च के दौरान लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने और अपराधियों में कानून का डर कायम करने पर विशेष जोर दिया गया। Raipur News
विशेष अभियान के दौरान उत्तर ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 80 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इनमें प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126 एवं 135(3) के तहत 32 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। वहीं आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। Raipur News
इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया, जबकि 29 व्यक्तियों को बाउंडओवर कर भविष्य में शांति व्यवस्था भंग नहीं करने की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। Raipur News
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, नशे के कारोबारियों, अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए हर स्तर पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Raipur News


















