कभी भाजपा के दिग्गज नेता रहे एकनाथ खडसे की पुत्री रोहिणी खडसे खेवलकर की राह इस बार आसान नहीं लग रही है. दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहीं रोहिणी के खिलाफ उनकी सगी भाभी एवं केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रक्षा खडसे प्रचार कर रही हैं. मुक्ताई नगर विधानसभा क्षेत्र कभी भारतीय जनता पार्टी के मजबूत गढ़ों में से एक माना जाता था. लेवा पाटिल समाज से आने वाले नेता एकनाथ खडसे यहां से लगातार छह बार चुनकर विधानसभा में पहुंचे थे. 2009 से 2014 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए 2014 में तो वह भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार भी थे. हालांकि कथित आरोपों के चलते वे सीएम नहीं बन सके. बाप-बेटी ने 2019 में ज्वाइन की थी राकांपा 2019 की हार के बाद अपने पिता एकनाथ खडसे के साथ रोहिणी भी शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गई. वहां उन्हें राकांपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और उनके पिता एकनाथ खडसे को विधान परिषद की सदस्यता दी गई. अब 2024 के विधानसभा चुनाव में रोहिणी एक बार फिर मुक्ताई नगर सीट से ही राकांपा (शरदचंद्र पवार) की उम्मीदवार हैं. भाजपा में वापसी के लग रहे कयास लोकसभा चुनाव के पहले से ही कहा जा रहा था कि खडसे की भाजपा में वापसी हो सकती है, लेकिन अब तक तो यह संभव नहीं हो सका है. कुछ सप्ताह पहले खुद खडसे ने कहा था कि उन्हें भाजपा की ओर से राज्यपाल बनाने का आश्वासन दिया गया था. यह आश्वासन भी अब तक पूरा नहीं हुआ है. फिलहाल तो खडसे के पारिवारिक एवं राज्य के राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए रोहिणी खडसे की राह बहुत आसान नहीं लग रही है, क्योंकि भाजपा नेताओं की पहली प्राथमिकता इस समय महायुति के ही अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जिताना है.
परिवार या पार्टी की दुविधा
इस बार भी रक्षा के सामने वर्तमान विधायक चंद्रकांत पाटिल ही शिवसेना (शिंदे) के अधिकृत उम्मीदवार हैं. ऐसे में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे के सामने परिवार और पार्टी में से एक को चुनने की स्थिति बन गई है. रक्षा खडसे कहती हैं कि चूंकि शिवसेना (शिंदे) का गठबंधन भाजपा से है, इसलिए वह अपनी ननद रोहिणी खडसे का प्रचार करने के बजाय शिवसेना (शिंदे) के उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल का प्रचार करेंगी. भाजपा की ओर से उन्हें पूरे उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा नीत सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- Chhattisgarh Police Transfer: 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला, नई पदस्थापना के आदेश जारी
- कांकेर पाइप बम कांड में दो आरोपियों को 10 साल की कैद, जांच के बाद आया फैसला
- अरुण साव का अफसरों पर फूटा गुस्सा, सड़क पर गड्ढे देख पूछा- हादसे का इंतजार है?
- छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट अपडेट करने घर-घर जाएंगे BLO, स्कूलों में भी लगेंगे स्पेशल कैंप
- Chhattisgarh Voter List: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को जोड़ने की तैयारी, विशेष अभियान शुरू


















