छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को एक बार फिर रद्द किया गया है। रेलवे के मुताबिक, संबंधित रूट पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तारीखों में प्रभावित रहेगा। रद्द की गई ट्रेनों में हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस समेत कुल छह ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों पर 7 से 17 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में असर पड़ेगा।
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लिया गया फैसला
रेलवे की ओर से बताया गया है कि निर्माण और तकनीकी कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के रास्ते इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की तय तारीख और परिचालन स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।
ये ट्रेनें भी कैंसिल (CG Train Cancellation)
इससे पहले रेलवे ने 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के भी निर्धारित फेरे कैंसिल (CG Train Cancellation) किए गए हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा, जिससे ये ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।
5 महीने में 29 ट्रेनें प्रभावित (CG Train Cancellation)
5 महीने में 29 ट्रेनों पर असर पड़ा है। 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें पहले ही कैंसिल (CG Train Cancellation) हैं। इन एक्सप्रेस ट्रेनों के कैंसिल होने से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और गोवा जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
कैंसिल रहने वाली ट्रेनें और उनकी डेट
- हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेसः10 दिसंबर
- रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेसः 13 दिसंबर
- वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेसः 11 दिसंबर
- जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेसः 14 दिसंबर
टाटानगर-इतवारी ट्रेन रद्द
- नवंबर: 24, 27
- दिसंबर: 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29
- जनवरी: 1, 5, 8, 12, 15
नोटःवापसी में भी इन्हीं तारीखों पर ट्रेन रद्द रहेगी।
- तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेसः 7 और 14 दिसंबर
- रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेसः 10 और 17 दिसंबर
नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द
12767 नांदेड-संतरागाछीः
- 23, 30 नवंबर; 7, 14, 21, 28 दिसंबर; 4, 11 जनवरी
12768 संतरागाछी-नांदेड:
- 25 नवंबर; 2, 9, 16, 23, 30 दिसंबर; 6, 13 जनवरी
पुणे-संतरागाछी हमसफर के 8-8 फेरे रद्द
20822 संतरागाछी-पुणे
- 21, 28 नवंबर; 5, 12, 19, 26 दिसंबर; 2, 9 जनवरी
20821 पुणे-संतरागाछी
- 23, 30 नवंबर; 7, 14, 21, 28 दिसंबर; 4, 11 जनवरी
ट्रेनें अक्टूबर में कैंसिल
- 18109/18110इतवारी-टाटानगर-इतवारी : 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13 अक्टूबर
- 18113टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस : 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13 अक्टूबर
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14 अक्टूबर
- 12767 नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर
- 12768संतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस 14 अक्टूबर
- 01001LTT-संतरागाछी स्पेशल29 सितंबर
- 18641हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस1, 13 अक्टूबर
- 18642दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस2, 14 अक्टूबर
- 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर
- 22844बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
- 12812हटिया-LTT एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
- 12811LTT-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर
- 12262हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर
- 12261CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर


















