ब्रेकिंग खबरें

व्यापार

शेयर बाजार धड़ाम! Sensex 724 अंक लुढ़का, Niftty 21,718 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ट्रेडिंग सेशन में गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 700 से ज्यादा अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ.

इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली आईटीसी के शेयरों में फिसलन और आरबीआई के रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के फैसले के बाद प्राइवेट बैंकों के शेयरों में आई गिरावट से बाजार गिरकर बंद हुआ.

मजबूती में खुलने के बावजूद सेंसेक्स गिरा

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज करीब 300 अंक की बढ़त लेकर 72,473.42 पर खुला. हालांकि, सेंसेक्स ज्यादा देर तक हरे निशान में नहीं रह सका और कुछ देर में गिरावट में चला गया. अंत में यह 1.00 प्रतिशत या 723.57 अंक गिरकर 71,428.43 के स्तर पर बंद हुआ.

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.97 प्रतिशत या 212.55 अंक की गिरावट के साथ 21,717.95 के स्तर पर बंद हुआ.

What's your reaction?

Related Posts