ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगमनोरंजन

जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती का पूरी दुनिया अनुभव करे

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की जमकर प्रशंसा की है जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया है. सचिन तेंदुलकर ने कहा, कश्मीर का बल्ला ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ का शानदार उदाहरण है. देश-दुनिया के लोग जम्मू कश्मीर आकर यहां के खूबसूरती का अनुभव करें.

तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की अपनी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके कहा, इस यात्रा की यादें हमेशा उनके जेहन में रहेंगी.

पीएम ने सचिन तेंदुलकर की इस पोस्ट पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि यह देखना अद्भुत है. सचिन तेंदुलकर की जम्मू कश्मीर की सुखद यात्रा हमारे युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण संदेश देती है. पहले अतुल्य भारत के विभिन्न हिस्सों को खोजना और दूसरा मेक इन इंडिया का महत्व. आओ विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें.

What's your reaction?

Related Posts