ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबरट्रेंडिंग

इस जलन के हो सकते हैं ये भी कारण

पेशाब करते समय कई बार अचानक से जलन महसूस होने लगती है. ज्यादातर मामलों में कोई बड़ी वजह नहीं होती. खान-पान व जीवनशैली में कुछ बदलावों से यह समस्या कुछ समय में ठीक हो जाती है. पर, घरेलू उपायाें के बावजूद लंबे समय तक ऐसा है तो डॉक्टर के पास जाना जरूरी है .

● पेशाब को देर तक नहीं रोकें.

● पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

● अंदरूनी हिस्सों को साफ व सूखा रखें. पेशाब व शौच के बाद हाथ साफ पानी से जरूर साफ करें.

● नारियल व क्रैनबेरी जूस पीना इसके होने की आशंका कम करता है.

● प्रोबायोटिक्स लें. इससे पाचन संतुलित रहता है व आंतों में सेहतमंद बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं. दही व खमीर युक्त चीजें अधिक खाएं.

● हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी युक्त रसदार फल खाएं. आहार में फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें, इससे आंतों में अपशिष्ट पदार्थ देर तक नहीं रुकते.

धूम्रपान और शराब का सेवन

धूम्रपान करना मूत्राशय पर असर डालता है. निकोटिन की अधिकता के कारण पेशाब करते समय जलन हो सकती है. वहीं अल्कोहल मूत्रवर्द्धक होती है, इससे पेशाब अधिक आता है. धूम्रपान और शराब की अधिकता से डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे पेशाब करते समय जलन व दर्द होता है.

What's your reaction?

Related Posts