ब्रेकिंग खबरें

तकनीकीमनोरंजन

ट्वीटडेक के लिए अकाउंट सत्यापन जरूरी

ट्विटर उपयोगकर्ताओं को ट्वीटडेक का इस्तेमाल करने के लिए अपने अकाउंट सत्यापित कराने होंगे. सोशल मीडिया कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. ट्वीटडेक की मदद से उपयोगकर्ता एक ही डैशबोर्ड के जरिये कई अकाउंट का प्रबंध कर सकते हैं और वे ट्विटर के लिए सामग्री बनाने के वास्ते बिना पासवर्ड साझा किए अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ सहयोग कर सकते हैं.

ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट में कहा कि ट्वीटडेक का इस्तेमाल करने के लिए ट्विटर उपयोगकर्ताओं को 30 दिन में अपना अकाउंट सत्यापित कराना होगा. अभी फिलहाल ट्वीटडेक निशुल्क है, भविष्य में इसके लिए शुल्क देना होगा.

What's your reaction?

Related Posts