ब्रेकिंग खबरें

खेलट्रेंडिंग

17 वर्षीय अनाहत की सबसे बड़ी जीत, टॉप सीड को हराया

वॉशिंगटन। भारत की 17 वर्षीय अनाहत सिंह ने स्क्वॉश ऑन फायर ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। अनाहत ने फाइनल में टॉप सीड और दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी जॉर्जीना कैनेडी (इंग्लैंड) को 12-10, 11-5, 11-7 से हराकर अपना पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब जीता। यह अनाहत के करियर की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में गजब का संयम दिखाया। पहले गेम में 8-10 से पिछड़ने के बाद उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर पासा पलट दिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ल्ड रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज अनाहत का यह मात्र 26 टूर्नामेंट्स में 15वां पीएसए टूर खिताब है। जीत के बाद अनाहत ने कहा, मेरा लक्ष्य रैंकिंग सुधारना और मजबूत प्रदर्शन करना था। मुझे खुशी है कि मैं इसमें सफल रही।

अनाहत पीएसए स्क्वैश टूर का ब्रॉन्ज खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी भी हैं। इस जीत के साथ 17 साल 10 महीने की अनाहत करियर की बेस्ट 19वीं रैंकिंग पर पहुंच गई हैं। अनाहत वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंचने वाली सबसे युवा एशियाई महिला खिलाड़ी बन गई।

What's your reaction?

Related Posts