वॉट्सऐप पर चैनल की सुविधा मौजूद है. वॉट्सऐप चैनल के जरिए क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स से जुड़ सकते हैं. हालांकि, वॉट्सऐप चैनल की यह सुविधा कुछ महीनों पहले ही शुरू हुई है. यही वजह है कि चैनल क्रिएटर्स को अभी बहुत सी सुविधाएं नहीं मिलती हैं. कंपनी वॉट्सऐप चैनल में धीरे-धीरे नए फीचर्स को जोड़ने पर काम कर रही है. इसी कड़ी में वॉट्सऐप चैनल पर यूजर्स के लिए एक नया फीचर जोड़ा जा रहा है.
व्हाट्सऐप चैनल में स्टीकर फीचर जुड़ने वाला है. इसकी मदद से यूजर चैनल में स्टिकर भेज पाएंगे. वेबीटाइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एनड्रॉयड आईओएस 23.24.10.72 अपडेट रिलीज किया गया है. स्टीकर फीचर आईफोन के साथ एंड्रॉयड बीटा यूजर के लिए उपलब्ध है. यूजर चैट बार में नीचे बने स्टीकर बटन को दबाकर भेज सकते हैं.
कौन-से यूजर्स कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल
वॉट्सऐप चैनल में स्टीकर्स भेजने की इस सुविधा का फायदा फिलहाल बीटा टेस्टर्स ही उठा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप अपने वॉट्सऐप को ऐप स्टोर से अपडेट करते हैं तो स्टीकर्स का ऑप्शन चैनल में नजर आ सकता है. बीटा यूजर्स के लिए यह अपडेट TestFlight app में मौजूद है.
वॉट्सऐप के अपडेट वर्जन 23.24.10.72 के साथ स्टीकर्स शेयर करने का ऑप्शन पाया जा सकता है.बता दें, वॉट्सऐप का यह फीचर आने वाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा.



















