ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

पुरखौती मुक्तांगन में 7 बैटरी वाहन 6 माह से खराब, 33 फांउटेन भी बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति, ग्रामीण जीवन और आदिवासी जीवनशैली को दशनि और संरक्षित करने के उद्देश्य से नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन बनाया गया है। तकरीबन 24 हेक्टेयर एरिया में फैले इस मुक्तांगन में पर्यटकों के लिए आदिवासी जीवन की झलक, पारंपरिक रीतियों, खानपान, वेशभूषा और कला के विविध रूपों को दशर्शाया गया है। पर्यटकों के लिए यहां बैटरी वाहनों की सुविधा शुरू की गई थी। प्रति व्यक्ति 50 रुपए शुल्क लेकर लोगों को वाहन में सैर कराए जाने की योजना है। बीतें 6 माह से 7 वाहन खराब हैं। सिर्फ दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही एक वाहन की सुविधा मिल रही है। शेष वाहन कबाड़ होते खड़े हैं। इसके अलावा मुक्तांगन में गार्डन के सामने बने 33 फांउटेन बंद हैं। फाउंटेन पर लगी पानी की मोटर खराब है, तो किसी में कनेक्शन ही नहीं लगा है। फाउंटेन में पहले से भरे पानी को भी नहीं साफ किया गया है। जिससे अब बदबू आ रही है। टंकी के पास बना मुख्य फव्वारा भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है। प्रति व्यक्ति यहां 30 रुपए शुल्क है। यहां रोज लगभग 300-400 लोग पहुंचते हैं। रविवार को ये आंकड़ा बढ़कर 800-1000 तक हो जाता है।

सुरक्षा पर सवाल… सीसीटीवी कैमरे टूटकर यहां-वहां पड़े

यहां लगे सीसीटीवी कैमरे टूटकर यहां-वहां बिखरे पड़े हैं। कई कैमरे टूटकर खंभों से ही लटक रहे हैं। स्कूली बच्चे यहां पिकनिक मनाने आते हैं। यहां इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड खुले पड़े हैं, जिसमें लगे तारों पर 24 घंटे करंट दौड़ रहा है। पुरखौता मुक्तांगन में लोगों के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्थानाकाफी है।

दुकानों का आवंटन नहीं

बाहर 10 दुकानें बनाई गई हैं। लेकिन आवंटन प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से ये अब तक नहीं खोली जा सकीं हैं। दोनों साइड 5-5 दुकानें बनाई गई हैं। मुक्तांगन के सामने पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी नहीं है। बल्कि यहां दर्जनों अवैध ठेले व गुमटियां लगतीं हैं।

कई स्थानों पर लटक रहे ताले

मुक्तांगन के भीतर संस्कृति को दिखाने कई तरह के घर व परिवेश को दिखाने वाली कलाकृतियां बनाई गई हैं। लेकिन इनमें ताले लटक रहे हैं। यानी की 30 रुपए शुल्क देकर जाने के बाद भी लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। करीब 50 से ज्यादा श्रमिक रोज मेंटेनेंस का काम कर रहे हैं, फिर भी गार्डन से लेकर हर तरफ अव्यवस्थाओं का आलम है।

What's your reaction?

Related Posts