ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बिस्किट लेने गई बच्ची को कुत्तों ने आधे घंटे नोचा, मौत

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पांच साल की बच्ची घर से बिस्किट लेने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया. इस दौरान आधे घंटे तक कुत्तों का झुंड बच्ची को नोचता और घसीटता रहा. वह उसे तब तक काटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. बाद में किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं. फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में लोग सहमे हुए हैं.
जिले के प्रभारी अश्विनी सिंह ने बताया कि ईंट-भह्वे पर काम करने वाले अजय मांझी की बेटी को भूख लगी थी. वह शुक्रवार सुबह बिस्किट लेने के लिए बाजार गई. लौटते समय खेत के पास कुत्तों ने उसके हाथ में बिस्किट देखकर हमला कर दिया. लोगों ने जब कुत्तों को देखा तो डंडे से मार भगाया. बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

What's your reaction?

Related Posts