ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजन

शर्टलेस फोटो में दिखें सलमान खान, फ्लॉन्ट किए सिक्स पैक एब्स

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पूरे देश भर में फैंस हैं. उन्होंने इतने सालों में अपनी फिल्मों के चलते कई दर्शकों के दिल जीते हैं. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जब अपनी हर फिल्म में अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हैं तो फैंस दीवाने हो जाते हैं. हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक जबरदस्त तस्वीर शेयर की है. अभिनेता की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. आपको बता दें कि, इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में सलमान शर्टलेस अवतार में सिक्स पैक एब्स में दिखाई दे रहे हैं. वह अपनी इस तस्वीर में अभिनेता बहेद हॉट नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ऐसा लग जरूर रहा है लेकिन मैं सचमें चिल नहीं कर रहा हूं.
तस्वीर में सलमान को सोफे पर बैठे देखा जा सकता है. जैसे ही उन्होंने तस्वीर पोस्ट की, फैंस ने कमेंट सेक्शन को लाल दिल वाले इमोजीस से भर दिया. बिग बॉस के प्रतियोगी प्रतीक सहजपाल ने कमेंट किया, माशाअल्लाह. एक अन्य यूजर ने लिखा लव यू भाई.. एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, हमेशा के लिए प्रेरणादायक.इस बीच, एक्टर के वर्क प्रंट की बात करें तो, सलमान खान अगली बार फैमिली एंचरटेनमेंट फिल्म किसी का भाई किसी की जान में अभिनेता पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देंगे.
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके अलावा, उनके पास कैटरीना कैफ के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 भी शामिल है.

What's your reaction?

Related Posts