ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

Rajasthan News: जैसलमेर से राजस्थान पुलिस ने जब्त की 35 करोड़ की हेरोइन

जयपुर/जैसलमेर. पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच ने रविवार रात को जैसलमेर में पाकिस्तान से सटी सीमा क्षेत्र पर कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से करीब 35 करोड़ रुपए कीमत की 9 किलो हेरोइन बरामद की है. दोनों कार्रवाई में कुल चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुख्यालय ने आशंका जताई है कि मादक पदार्थ तस्करों ने ड्रोन के जरिए हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई है. इस संबंध में तस्करों से पूछताछ जारी है.

एडीजी दिनेश एमएन ने मीडिया को बताया कि मोहनगढ़ थाने में सूरतगढ़ निवासी अमरलाल भादू, सुधार मंडी रोड निवासी रामचन्द्र बिश्नोई और कोतवाली थाने में बटोड़ा निवासी जोगेंद्र सिंह व म्याजलार निवासी माधव सिंह को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि एक माह पहले क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि जैसलमेर में मादक पदार्थ तस्कर गिरोह पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब व हिमाचल सप्लाई करता है.

डीआइजी राहुल प्रकाश की निगरानी में टीम ने तस्करों के संबंध में पुख्ता सूचना एकत्र की. एएसपी नरोत्तम वर्मा व इंस्पेक्टर रामसिंह नाथावत के नेतृत्व में दो टीम जयपुर से जैसलमेर भेजीगई. दोनों टीम की मदद के लिए जोधपुर रेंज सैल व बीकानेर रेंज सैल से भी अलग-अलग टीम भेजी. रविवार को बड़ी मात्रा में हेरोइन आने की सूचना पर कार्रवाई की गई.

What's your reaction?

Related Posts