ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

मेघालय में मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमला

शिलांग. पश्चिमी मेघालय के तुरा शहर में सोमवार को उत्तेजित भीड़ ने मुख्यमंत्री सचिवालय पर हमला कर दिया. इसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा तुरा को शीतकालीन राजधानी घोषित करने की मांग पर अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा (एसीएचआईके) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (जीएचएसएमसी) के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रहे थे. उसी वक्त एक भीड़ कार्यालय के बाहर जमा हो गई और पथराव शुरू कर दिया.

पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ हाथापाई में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए.घटना के बाद शहर भर में कई जगहों पर टायर जलाए जाने की सूचना है. तुरा में तत्काल प्रभाव से रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया. मुख्यमंत्री ने घायल कर्मियों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है.

What's your reaction?

Related Posts