ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़: पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार युवक, 3 घायल

बिलासपुर. नरोतीकांपा निवासी युवक गनियारी में सड़क किनारे अपने साथियों के साथ खड़ा था. इसी दौरान पिकअप चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक व उसके साथियों को चपेट में ले लिया. दुर्घटना में घायलों को सिम्स दाखिल किया गया है. सूचना पर घायल के भाई ने कोटा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस के अनुसार दुर्गा प्रसाद पिता मनहरण लाल अनंत (28) ने कोटा थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर को भाई हितेश सोनवानी अपने साथियों प्रेम सूर्यवंशी व दीप सागर के साथ गनियारी में सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप सीजी 10 सी 4754 बाइक सीजी 10 बीजे 0242 को टक्कर मारते हुए हितेश, प्रेम व दीपसागर को भी चपेट में ले लिया. इससे तीनों घायल हो गए. सूचना मिलने पर वह गनियारी पहुंचा तो पता चला घायलों को सिम्स लेकर गए हैं. इधर दुर्गा प्रसाद ने कोटा थाना पहुंच कर पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है.

What's your reaction?

Related Posts