ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

बाल यौन शोषण सामग्री हटाने के लिए नोटिस

सरकार ने टेलीग्राम, यूट्यूब और एक्स सहित सोशल मीडिया मंचों को सभी बाल यौन शोषण सामग्री और ऐसी सामग्री प्रसारित करने वाले समूहों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सोशल मीडिया मंचों को सूचित किया गया है कि मौजूदा नियम, सोशल मीडिया फर्मों सहित मध्यस्थों पर उचित निगरानी करने के लिए दायित्व डालते हैं. यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उनके दायित्व से उन्हें छूट नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मंचों को उचित प्रयास करने की आवश्यकता है.

विश्व व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगातार पहल सरकार विश्व व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रमुख देशों के साथ व्यापार समझौते करने के लिए लगातार पहल कर रही है. वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को संसद को यह जानकारी दी. वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री पटेल ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि इन पहलों में द्विपक्षीय बैठकें, अंशधारक परामर्श और व्यापार आंकड़ों का आदान-प्रदान शामिल है.

What's your reaction?

Related Posts