ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

छत्तीसगढ़: नवविवाहिता ने किया अग्निस्नान बेटा भी झुलसा, दोनों की मौत

छुरिया. पति की गैरमौजूदगी में नवविवाहिता ने स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. इसमें वह बुरी तरह झुलस गई. माँ को जलता देख उसका दो वर्षीय मासूम पुत्र भी उससे लिपट गया. इस घटना में दोनों माँ-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए. घटना स्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक महिला का नाम हेमेश्वरी सिन्हा पति ठाकुर राम सिन्हा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गहिराभेड़ी बताया जाता है. उसके साथ उसका दो वर्षीय पुत्र दीपेश उर्फ प्रिंस भी झुलस गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई. परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि हेमेश्वरी सिन्हा का पति ठाकुर राम सिन्हा ट्रेक्टर मालिक है. हाल ही में उसे नया ट्रेक्टर खरीदा. उसका कुछ सामान लाने दो दिन पहले ही विदिशा मध्यप्रदेश गया हुआ है. घर में हेमेश्वरी अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी. आज दोपहर लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच उसने स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. गैंदाटोला टीआई थाना ओमप्रकाश ध्रुवे ने बताया कि ग्राम गहिराभेड़ी में आग से झुलसने से माँ-बेटे की मौत हो गई.

What's your reaction?

Related Posts