ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभाग

रायपुर: आयकर छापे में मिले कैश में से पांच करोड़ रुपए सीज

रायपुर. राजधानी के कोल्ड स्टोरेज संचालक, अनाज-दाल कारोबारी और अनाज दाल कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर छापे की कार्रवाई जारी रही. अब तक मिले कैश में से 5 करोड़ रुपए सीज करने की तैयारी की है. ज्वेलरी का मूल्यांकन जारी है.

आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी के कारोबारियों की 18 फर्मों के पचास ठिकानों पर आयकर छापे में कच्चे में कारोबार किए जाने के ढेरों दस्तावेज मिले हैं. आयकर अफसर कम्प्यूटर रिकार्ड में दर्ज लेन-देन का बैकअप लेने में जुटे हैं. अफसरों का कहना है कि जांच के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर संचालकों का बयान भी लिया जा रहा है. आयकर अफसर समता कालोनी, भैंसथान, गंजपारा, भनपुरी, सिलतरा, चौबे कालोनी, देवेन्द्रनगर, राजीव नगर, वालफोर्ट एनक्लेव परिसर में खरीदी बिक्री के रिकार्ड और खर्च के दस्तावेज की जांच कर रहे हैं. आवासीय परिसर और कार्यालयों में मिले करोड़ों कैश का बुक्स से मिलान किया जा रहा है. अब तक मिले कैश में से 5 करोड़ रुपए सीज कर लिए गए हैं.

What's your reaction?

Related Posts