ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बारसूर थाना क्षेत्र से एक माओवादी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् शनिवार को थाना बारसूर क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स के बल ग्राम मंगनार, कोशलनार एवं तोड़मा के जंगल में पहाड़ी की ओर नक्सल गश्त हेतु रवाना हुई थी . इस दौरान ग्राम मंगनार के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगा. जिसे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम बुधू मण्डावी पिता स्व0 डुम्मा मण्डावी उम्र लगभग 43 वर्ष निवासी तोड़मा स्कूलपारा थाना बारसूर और डीएकेएमएस उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताया.

आरोपी के कब्जे से 01 पिट्ठू बैग मिला जिसमें नक्सली बैनर एवं पोस्टर मिला. उक्त माओवादी के विरूद्व थाना बारसूर में पूर्व से अपराध पंजीबद्ध होने पर विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.

What's your reaction?

Related Posts