2023 को बाघों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफे के साथ-साथ मौत के बढ़ते आंकड़े के लिए भी याद किया जाएगा. पिछले 11 सालों में इस बार सबसे ज्यादा बाघों की मौत हुई है. आंकड़ों के मुताबिक हर दूसरे दिन एक बाघ की जान गई.
हालांकि इसमें अधिकांश मौत की वजह आपसी संघर्ष और प्राकृतिक रहा. विशेषज्ञ बाघों के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने पर जोर देने लगे हैं.
















