ब्रेकिंग खबरें

अन्य खबर

हवाई पट्टी के करीब भोजन मामले में इंडिगो पर सवा करोड़ जुर्माना

नई दिल्ली, विमानन सुरक्षा नियामक बीसीएएस ने हवाई पट्टी के पास यात्रियों के खाना खाने की घटना पर इंडिगो और मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) पर बुधवार को कुल 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के आदेश के अनुसार, इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये, जबकि एमआईएएल पर 60 लाख का जुर्माना लगाया गया.

रविवार को गोवा से दिल्ली जा रहे विमान को मुंबई में उतारते ही कई यात्री इंडिगो के विमान से बाहर निकल आए और हवाई पट्टी पर बैठ गए. कुछ यात्रियों को वहां खाना खाते हुए भी देखा गया. नियामक ने इंडिगो और एमआईएएल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि वे स्थिति का अनुमान लगाने और हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए उचित सुविधा उपलब्ध कराने में सक्रिय नहीं थे. इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी एमआईएएल 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

What's your reaction?

Related Posts