ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

विदेशी जेलों में 266 भारतीय मछुआरे बंद

सरकार ने मंगलवार को कहा कि करीब 266 भारतीय मछुआरे विदेशी जेलों में बंद हैं. उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. मंत्री ने कहा, तमिलनाडु से 41 मछुआरे श्रीलंका गए, 184 मछुआरे गुजरात से पाकिस्तान गए, 10 मछुआरे बहरीन गए और 31 मछुआरे सऊदी अरब गए.

सरकार ने मंगलवार को कहा कि करीब 266 भारतीय मछुआरे विदेशी जेलों में बंद हैं और उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं. लोकसभा में एक लिखित उत्तर में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 266 भारतीय मछुआरे विदेशी जेलों में बंद हैं.’’

रूपाला ने कहा, ‘‘सरकार भारतीय मछुआरों की बचाव, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. जैसे ही भारतीय मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की गिरफ्तारी के मामले सामने आते हैं, भारतीय मिशनों और केंद्रों द्वारा वाणिज्य दूतावास पहुंच प्राप्त करने और उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाते हैं. और उनकी नौकाओं के साथ-साथ उनकी शीघ्र रिहाई और प्रत्यावर्तन का भी प्रयास किया जाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के प्रयासों का ध्यान मछुआरों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने पर है.

What's your reaction?

Related Posts