ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभागछत्तीसगढ़

रायपुर के मरीन ड्राइव में हिट एंड रन, हुई मौत

रायपुर. तेलीबांधा मरीन ड्राइव के सामने फिर हिट एंड रन की घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई. साइकिल सवार इस अधेड़ को शनिवार सुबह 6.30 बजे तेलीबांधा की ओर से रांग साइड तेज रफ्तार आई कार ने जोरदार ठोकर मारी और कुचलते हुए फरार हो गई. घायल ने पास के ही कर्मा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पांच दिनों पहले सुबह 8 बजे इसी रोड पर कारोबारी ईश्वर पिल्ले पिता सुब्रमण्यम पिल्ले 46 वर्ष निवासी सिंचाई कॉलोनी की कार की ठोकर से मृत्यु हुई थी. पुलिस दोनों ही कार का पता नहीं लगा पाई है. पुलिस दोनों ही वाहनों का पता नहीं लगा पाई है. अज्ञात कार और चालकों के खिलाफ जरूर जुर्म दर्ज कर लिया गया है.

दो दिनों में हादसे में गई पांच लोगों की जान

तेलीबांधा के अलावा डीडी नगर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर एक महीने पहले हुए स्कूटी व बाइक टक्कर में घायल 26 वर्षीय शुभम सोनी पिता चंद्रशेखर सोनी निवासी विकास विहार रायपुरा की वीवाई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. एमजी ट्रैक्टर शो रूम के पास रिंग रोड पर हुआ था. शुभम बाइक में था जबकि स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एम जी 2551 के खिलाफ के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है. धरसींवा इलाके के गुरू पेट्रोल पंप के पास चरौदा में 16 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से दुपहिया चालक रामकुमार साहू 55 वर्ष निवासी कुंरा की मौत हो गई. जबकि खरोरा और विधानसभा के मध्य मेन रोड पर ग्राम पिकरीडीह के पास 15 फरवरी की रात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतक दुष्यंत डहरे बगौद (तिल्दा) और योगेश टंडन गुल्लू (आरंग) निवासी सादू भाई थे और रायपुर में मजदूरी करते थे. वे खरोरा में अपने रिश्तेदार के घर से रायपुर लौट रहा थे. साढ़े 8 बजे हुए हादसे में उनकी जान चली गई. पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनए 2500 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

What's your reaction?

Related Posts