ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभागछत्तीसगढ़

30 स्टूडेंट्स ने गुब्बार कार का निर्माण किया

कुम्हारी : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जंजगिरी में नेशनल साइंस डे पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. हर घर गुब्बारा कार अभियान के तहत स्कूल में 30 विद्यार्थियों ने गुब्बारा कार का निर्माण किया. प्राइमरी व मिडिल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल बनाए.

प्राचार्य मिनी गोपीनाथन ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है. डॉ. श्रुति पांडे, विज्ञान शिक्षिका के मार्गदर्शन में छात्र- छात्राओं ने प्रकाश संश्लेषण, बिजली की घंटी, पवन चक्की, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, रक्त परिसंचरण तंत्र आदि के मॉडल प्रदर्शित किए. लगभग 40 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया.

What's your reaction?

Related Posts