ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

एयरपोर्ट पर सामान लौटाने का समय घटा

दिल्ली, मुंबई और चार अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर सामान पहुंचाने (बैगेज डिलिवरी) के समय में पिछले चार महीने में काफी सुधार हुआ है. अब 90 प्रतिशत से अधिक यात्रियों को विमान उतरने के 30 मिनट के भीतर उनका सामान मिल जाता है.

नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी देने के साथ ही अन्य हवाई अड्डों पर परिचालन करने वाली सभी घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन को यात्रियों को उनका सामान लौटाने में लगने वाले समय में सुधार करने की सलाह दी. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश के छह प्रमुख हवाई अड्डों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में घरेलू एयरलाइन की सामान लौटाने की प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए जनवरी में एक अभ्यास शुरू किया था.

आईएटीए द्वारा निर्धारित वैश्विक मानकों और हवाई अड्डों के साथ ओएमडीए (संचालन, प्रबंधन व विकास समझौते) के प्रावधान के अनुसार विमान उतरने के बाद 30 मिनट के भीतर यात्रियों को सामान लौटाना होता है.

What's your reaction?

Related Posts